Surprise Me!

अगस्टा वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा, भाजपा के निशाने पर सोनिया | AgustaWestland chopper scam

2019-09-20 0 Dailymotion

संप्रग सरकार के समय में हुए अगस्टावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में भाजपा ने सोनिया गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई है ताकि मुख्य विपक्षी दल को घेरा जा सके जो उत्तराखंड मामले को लेकर राज्यसभा में कार्यवाही बाधित कर रही है। इटली की अदालत ने अगस्टावेस्टलैंड के प्रमुख गुइसेपे ओरसी को दोषी ठहराया और कहा कि कंपनी ने 3600 करोड़ रुपए का सौदा हासिल करने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को रिश्वत दी। मीडिया की खबरों के मुताबिक इटली की अदालत ने फैसले में बताया कि किस तरह कंपनी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके निकट सहयोगियों के साथ लॉबिंग की।